पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक चोर को छह माह का कारावास

बाइक चोर को छह माह का कारावास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | अदालतने मोटर साइकिल चोरी के आरोपी राजेंद्र उर्फ राजेश बिश्नोई को छह माह के कारावास की सजा सुनाई है। विशिष्ट अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामपाल जाट की अदालत में शुक्रवार को मामले की सुनवाई हुई। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने 18 नवंबर, 2013 की रात्रि में लालगढ़ पैलेस के आगे कलिंगा होटल के बाहर खड़ी परिवादी विक्रम सिंह की मोटर साइकिल को चोरी कर ले गया। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान आरोपी के कब्जे से मोटर साइकिल बरामद की। इस आशय का मुकदमा परिवादी विक्रम सिंह ने बीछवाल पुलिस थाने में दर्ज करवाया था।