प्रतिभा सम्मान समारोह 27 को
बीकानेर | नायकभीम युवा विकास समिति की ओर से 27 दिसंबर को टाउन हॉल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष परमा राम नायक ने बताया कि समाज की छात्र-छात्राएं जो कक्षा 8वीं, 10वीं 12वीं में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किया वे 15 से 25 दिसंबर तक आवेदन कर सकते है। समारोह में नगर निगम चुनाव-2014 में विजयी रहे पार्षदों का भी सम्मान किया जाएगा। नायक ने बताया कि इच्छुक प्रतिभाएं समिति के कार्यालय 11/20 मुक्ताप्रसाद नगर से प्राप्त कर सकते हैं।
‘शहीदस्मारक’ हस्ताक्षर अभियान 15 से
बीकानेर | गौरवसेनानी वेलफेयर सोसायटी बीकाणा नवनिर्माण मोर्चा, बीकानेर ने कलेक्ट्रेट, पब्लिक पार्क में ‘शहीद स्मारक’ बनाने के समर्थन में 15 दिसंबर की सुबह 11 बजे मेगा हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। सोसायटी के ब्रिगे. एन.एल. वर्मा (से.नि.) मोर्चा के विवेक मित्तल ने बताया कि देश हित में बलिदान देने वाले पूर्व सैनिकों की बीकानेर में शहीद स्मारक बनाने की वर्षों पुरानी मांग है जिसे सरकार नजरअंदाज कर रही है। सरकारें स्थानीय नेताओं द्वारा झूठे वादों और आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दिया। बीकानेर में शहीद स्मारक बनाया जाना सिर्फ बीकानेरवासियों के लिए सम्मान की बात होगी अपितु उन सभी अमर बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
महाधिवेशन14 को
बीकानेर | नेशनलयूनियन ऑफ पोस्टल एंप्लाइज (इंटक) का संभाग स्तरीय महाधिवेशन 14 दिसंबर को बीकानेर जिला पंचायत समिति परिसर में होगा। अधिवेशन की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय सचिव डी. कृष्णाराव करेंगे। उनके साथ टी.एन. राहटे प्रेसिडेंट, पीज. मुरली धन जनरल सचिव एवं आर.के. मीणा आदि महाधिवेशन में भाग लेंगे। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी विशिष्ट अतिथि भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के रमेश व्यास, भारतीय राष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट फैडरेशन (इंटक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत किराड़ू, कांग्रेस शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत होंगे।