पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकानेर जेल में गैंगवार के लिए पिस्टल पहुंचाने वाले गिरफ्तार

बीकानेर जेल में गैंगवार के लिए पिस्टल पहुंचाने वाले गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बीकानेर जेल में गैंगवार और कैदियों की हत्या के लिए पिस्टल पहुंचाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक अभियुक्त की शिनाख्त परेड करवाई जाएगी।

एसओजी एटीएस के एडीजी आलोक त्रिपाठी ने बताया कि 24 जुलाई को बीकानेर जेल में कैदियों में गैंगवार हुई थी। इसमें एक गुट ने गोली मारकर बलबीर बानूड़ा की हत्या की और दूसरे गुट ने ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर जयप्रकाश जांदू रामपाल गोदारा को मार डाला था। बीछवाल पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ, लेकिन बाद में जांच एसओजी को सौंप दी गई। एसओजी ने गैंगवार में शामिल दो मुख्य अभियुक्त चूरू में सांडवा थाने के तेहनदेसर निवासी हनुमान जाखड़ को बीकानेर से बीदासर थाना क्षेत्र के दड़ीबा निवासी देवीसिंह जाट को जयपुर से गिरफ्तार किया है। जाखड़ को बीकानेर में गिरफ्तार कर जयपुर ले जाया गया, जबकि देवीसिंह को जयपुर में ही पकड़ा है। दोनों अभियुक्तों ने जेल में आनंदपालसिंह बलबीर बानूड़ा की हत्या के लिए जयप्रकाश को 9 एमएम की लोडेड पिस्टल उपलब्ध करवाई थी। हनुमान को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है जिसकी जेल में शिनाख्त परेड करवाई जाएगी। एसपी संतोष चालके ने बताया कि एसओजी दोनों अभियुक्तों को रविवार को न्यायालय में पेश करेगी। शेष| पेज 9 (पेज 14 भी देखें)