पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडितों के लिए आगे आए शिक्षक

जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडितों के लिए आगे आए शिक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. जम्मूकश्मीर में बाढ़ पीडितों की मदद के लिए शिक्षक संगठन आगे आने लगे हैं। राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ, रेसला ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आर्थिक मदद की पेशकश की है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मोहन सियाग ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बाढ़ त्रासदी के पीडितों के लिए अपील की थी। इससे प्रेरित होकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। प्रदेश के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत व्याख्याता अपने एक दिन का मूल वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करवाएंगे। संगठन की बैठक में इस पर सहमति हुई है।