शिक्षकों का कैंडल मार्च आज
बीकानेर. मंत्रियोंऔर एसीएस की ओर से शिक्षकों पर की गई टिप्पणी के विरोध में शिक्षक 14 सितंबर को कैंडल मार्च निकालेंगे। राजस्थान शिक्षक, शिक्षाधिकारी संघर्ष समिति के बैनर तले शाम सात बजे फोर्ट स्कूल से कोटगेट तक शिक्षक कैंडल मार्च निकालकर सरकार के समक्ष विरोध दर्ज करवाएंगे। समिति के प्रवक्ता गुरचरण सिंह मान ने बताया कि एकीकरण और समानीकरण के संबंध में संघर्ष की आगामी रणनीति 14 सितंबर को जयपुर में प्रस्तावित प्रदेश संघर्ष समिति की बैठक में तय की जाएगी।