- Hindi News
- विभागीय जांच के लंबित प्रकरणों में सुनवाई पूरी
विभागीय जांच के लंबित प्रकरणों में सुनवाई पूरी
विभागीय जांच के लंबित प्रकरणों में सुनवाई पूरी
बीकानेर.माध्यमिकशिक्षा में विभागीय जांच के लंबित डेढ़ सौ से अधिक प्रकरणों में सुनवाई शनिवार को पूरी हुई। माध्यमिक शिक्षा निदेशक औंकार सिंह ने दो दिन में करीब डेढ़ सौ से अधिक प्रकरणों में व्यक्तिगत सुनवाई की। राज्यभर से उच्च माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत प्रिंसिपल, हैडमास्टर और व्याख्याताओं ने चार दिन तक निदेशालय में डेरा डाले रखा। विभागीय जांच के16 17सीसीए के 211 प्रकरण सुनवाई के लिए रखे गए थे। इनमें से शुक्रवार तक 105 प्रकरणों में सुनवाई हो चुकी थी। 50 से अधिक प्रकरणों में सुनवाई शनिवार को अवकाश होने के बाद भी हुई। यह सभी प्रकरण न्यून परीक्षा परिणाम के थे।