हवा बदलते ही शहर में झमाझम
मरुनगरी में शनिवार को आधे शहर में बदरा बरसे तो आधा शहर सूखा रहा। बारिश के कारण शाम को मौसम सुहावना हो गया। जिसे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
इससे पूर्व सुबह आसमान साफ होने के कारण दोपहर तक गर्मी का असर रहा। शाम साढ़े चार बजे के करीब जयनारायण व्यास कॉलोनी, केईएम रोड और गोगागेट क्षेत्र में बारिश हुई। वहीं शहर के अन्य मोहल्लों में एक बूंद भी नहीं गिरी। मौसम की यह स्थिति लगातार दूसरे दिन देखने को मिली। इससे पहले शुक्रवार को भी बारिश के यह हालात देखने को मिले। गंगाशहर, मुरलीधर व्यास कॉलोनी सहित कुछ कॉलोनियां जहां सुखी रही। वहीं हनुमान हत्था, जयपुर रोड, गांधी कॉलोनी, पुरानी गिन्नाणी में पानी बरसा। कुछ देर के लिए हुई बारिश से हालांकि तापमान पर कोई खासा असर नहीं पड़ा है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीकानेर। गोगागेट क्षेत्र में शनिवार सायं को हुई बारिश में से गुजरते लोग।