पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो साल बाद भी नहीं लौटे गोपाल

दो साल बाद भी नहीं लौटे गोपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो साल बाद भी नहीं लौटे गोपाल

बीकानेर.शहीदभगतसिंह कॉलोनी तिलक नगर निवासी एक महिला ने जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाना में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कॉलोनी निवासी गोपुली रावत ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उसका पति गोपाल सिंह 77 बटालियन बीएसएफ में कुक के पद पर नौकरी करते थे। बीएसएफ से सेवानिवृत होने के बाद वह परिवार सहित तिलक नगर में रहने लग गए जो पिछले दो साल पहले उसका पति अचानक घर छोड़कर चले गए जो आज तक वापस नहीं आए। गोपाल सिंह का कद पांच फीट, रंग सांवला, शरीर हृष्टपुष्ट है।

बैंक कर्मचारियों को पेंशन सुविधा मिले

बीकानेर.रेलवेश्रमिक सहकारी बैंक के कर्मचारियों के लिए भी पेंशन योजना लागू की जाए। रेलवे श्रमिक सहकारी बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक पुरोहित ने आईटी 4/87 न्यायालय औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की और ध्यान आकर्षक करवाते हुए बैंक के संचालक मंडल को पत्र लिखकर मांग की है कि सैद्धांतिक रूप से स्वीकार की गई पेंशन योजना के तहत रेलवे श्रमिक सहकारी बैंक बीकानेर के कर्मचारियों को अन्य बैंक सहकारी संस्थान के कर्मचारियों की तरह सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। पुरोहित ने बताया कि ऐसी ही अन्य बैंकों संस्थानों में पेंशन योजना लागू की जा चुकी है और वहां के कर्मचारी इसका लाभ प्राप्त कर रहे हैं।