गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने के लिए कोटगेट पर हस्ताक्षर करवाते गुंसाई गोशाला समिति के लोग।
बीकानेर. गायको राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने के लिए श्री गुसांई बाबा गौशाला सेवा समिति की ओर से शनिवार को कोटगेट पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने समर्थन दिया। समितित के अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में करुणा क्लब, महावीर इंग्लिश स्कूल, वंदे मातरम् मंच, थर महिला बाल कल्याण सेवा समिति, एमएम जन कल्याण संस्थान आदि से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम में सहयोग किया। भैरुंदान चारण ने कहा कि दूध, दही, छाछ तो सभी को चाहिए फिर गाय क्यों नहीं।