- Hindi News
- प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया
आशुभाषण प्रतिेयोगिता में विजेता सीताराम कच्छावा को सम्मानित करते बैंक अधिकारी।
बीकानेर. स्टेटबैंक ऑफ़ बीकानेर एंड जयपुर के आंचलिक कार्यालय के तत्वावधान में दिनांक हिंदी पखवाड़ा का समापन पुरस्कार वितरण से हुआ। पखवाड़े के दौरान दो कार्यशालाओं और निबंध, कहानी, कविता आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में समस्त शाखाओं के स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। सहायक महाप्रबंधक बी.जी. खण्डेलवाल मुकेश भार्गव वित्त मंत्री एवं गृहमंत्री के हिंदी दिवस संदेश का वाचन किया एवं सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। प्रथम रहे विजेताओं में माणक चंद सुथार, इंद्रजीत कौशिक, कमल नयन शर्मा, यदुनंदन व्यास, देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम, सीताराम कच्छावा, अरुण भदाणियां एवं मेजर आर.के. दत्त शामिल हैं।
रामपुरिया कालेज में एन.एस.एस. इकाई के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता आनन्द कौर व्यास के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। अध्यक्षता भवानी शंकर व्यास ‘विनोद‘ ने की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हिंदी पूरे विश्व पटल पर अपनी ध्वजा फहराएगी। प्राचार्या डा. शुक्ला बाला पुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता में मीनाक्षी, अजय कुमार मीना, शुभम राघव ने पहले तीन स्थान प्राप्त किए। एन.एस.एस. प्रभारी प्रो. आत्माराम शर्मा और अधिकारी विक्रम झा ने भी विचार रखे।
रेस कंप्यूटर एज्यूकेशन द्वारा गीता चिल्ड्रन स्कूल में हिंदी ज्ञान रंजक प्रतियोगिता रखी गई। निदेशक पी सी बांठिया, प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया सहभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने हिंदी को संस्कारों का विकास करने वाली भाषा बताया।सेंट पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल पुरानी गिन्नाणी में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल ने बताया कि हिंदी साहित्य का प्रभाव तथा नई पीढ़ी में घटते संस्कार विषय पर शाला के बच्चों ने विचार निबंध के माध्यम से व्यक्त किए।पं तोलाराम सारस्वत विद्यापीठ गंगाशहर में मेरा भारत देश - अनेकता में एकता का समावेश विषयक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि मनीष सांखला विशाल पन्नू प्रथम रहे। सन राइज अकादमी रानी बाजार में विजय धमीजा मुनींद्र प्रकाश अग्निहोत्री के आतिथ्य में आयोजित हिंदी के विकास में विद्यार्थियों का योगदान विषयक भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी बात रखी। प्रधा