भेलपुरी बनाओ और पॉयम क्विज आयोजित
बीकानेर. सेठतोलाराम बाफना अकादमी में भेलपुरी बनाओ एवं पॉयम क्विज का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने बताया कि अपना काम स्वयं करने की प्रेरणा देने वाले ऐसे आयोजनों के तहत एलकेजी यूकेजी के बीच हुई प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा बनाई भेलपुरी अंग्रेजी कविताओं को सभी ने सराहा।