पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेस्ट जोन स्पोर्ट क्लाइंबिंग कंपीटिशन 26 अक्टूबर से मुंबई पुणे में

वेस्ट जोन स्पोर्ट क्लाइंबिंग कंपीटिशन 26 अक्टूबर से मुंबई पुणे में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. आईएमएफवेस्ट जोन स्पोर्ट क्लाइंबिंग कंपीटिशन 26 से 29 अक्टूबर तक मुंबई पुणे में होगा। भारतीय पर्वतारोहण संस्थान द्वारा अनुमोदित इस प्रतियोगिता में वेस्ट जोन के राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के आरोहक भाग लेंगे। पुरुष महिला वर्ग की तीन-तीन विधाओं में यह प्रतियोगिता होगी। लीड, स्पीड बोल्ड-रिंग प्रतियोगिता के तीन वर्ग होंगे। सचिव आर.के. शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के कुल 26 आरोहक दिसंबर में कोलकाता में शुरू होने वाली प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।



इससे पूर्व की प्रतियोगिता बीकानेर, जयपुर, मुंबई, पुणे, भोपाल में आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता के लिए बीकानेर का आरोहकों का दल- 24-25 अक्टूबर को रवाना होगा। इच्छुक आरोहक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम स्थित कृत्रिम क्लाइंबिंग वॉल पर प्रशिक्षण ले सकते हैं।