अभियंता आत्महत्या प्रकरण की जांच हो
बीकानेर. जोधपुरविद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ ने डिस्कॉम के संभागीय मुख्य अभियंता को ज्ञापन भेज कर बज्जू उपखंड के कनिष्ठ अभियंता लाखन सिंह मीणा के आत्महत्या प्रकरण की जांच विभागीय जांच कमेटी से करवाने की मांग की है। जिला महामंत्री मोहम्मद फारूक ने ज्ञापन में प्रकरण एवं परिस्थितियों का हवाला हुए मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता भी मुहैया करवाने की मांग की है।