वॉलीबाल के लीग और सुपर लीग मुकाबले हुए
बीकानेर. राजकीयमहारानी स्कूल में चल रही राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के तहत तीसरे दिन लीग और सुपर लीग मुकाबले हुए। शनिवार को 19 और 17 वर्षीय आयु वर्ग दोनों में ही दस-दस मैच खेले गए। 19 वर्षीय आयु वर्ग के लीग मैच में झुझूनू, जयपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर, चितौडग़ढ़, भीलवाड़ा और 17 वर्षीय आयु वर्ग में सत्र पर्यंत जयपुर, चितौडग़ढ़, बाड़मेर, टोंक, उदयपुर की टीम विजयी रही। वहीं सुपर लीग मुकाबले में 19 वर्ष में सीकर, हनुमानगढ़, झुझूनू, नागौर, 17 वर्ष में सीकर, झुझूनू, टोंक, हनुमानगढ़ और जयपुर की टीम विजेता रही।