पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटर्न में मिस मैच की समस्या का हो निदान

रिटर्न में मिस मैच की समस्या का हो निदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. बीकानेरव्यापार उद्योग मंडल द्वारा वैट रिटर्न में सामने रही मिस मैच की दिक्कतों को लेकर शनिवार शाम को मंडल कार्यालय में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों सदस्यों की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। वाणिज्य कर विभाग द्वारा किए जाने वाले सत्यापन, इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं दिए जाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। सह सचिव सुरेंद्र पटवा ने बताया कि सत्यनारायण हर्ष, घनश्याम लखाणी, देवीचंद खत्री, मोहन लाल राठी, पं जयदेव, मक्खनलाल अग्रवाल, शांतिलाल कोचर, अब्दुल मजीद खोखर गणेश शर्मा, माणक कोचर सीए समेत व्यापारी गणों ने मिस मैच के प्रावधानों का पुन: अवलोकन करने की मांग रखी जिसे सरकार तक पहुंचाया जाएगा। समस्या का समाधान समय रहते नहीं करने पर सरकार को आंदोलन की चेतावनी भी दी। सदस्यों ने टिन नंबर सहित विक्रय राशि वैट राशि दर्शाने के बावजूद संशोधन नहीं होने के कारण मिसमैच समस्या बनी रहने पर रोष व्यक्त किया। कर विभाग के नए कर नियम भी बताए जो लागू हो गए हैं। कर सलाहकार मंडल ने कानूनी पहलुओं पर भी रोशनी डाली। उपाध्यक्ष नरपत सेठिया ने 15 सितंबर तक अग्रिम कर जमा करवाने की अपील की।

वैट रिर्टन पर चर्चा करते व्यापारी।