पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ~ 3.60 लाख लूटने वाले गिरफ्तार

~ 3.60 लाख लूटने वाले गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने जयपुर-श्रीगंगानगर बाइपास पर हुई 3.60 लाख रुपए की लूट के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएचओ इंद्र कुमार ने बताया कि 20 अगस्त की रात 11 बजे खारा निवासी चम्पालाल केसरदेसर दूध डेयरी से 3.60 लाख रुपए लेकर पिकअप में रवाना हुआ। जयपुर-श्रीगंगानगर बाइपास पर पहुंचने पर पीछे से सफेद रंग की बिना नंबर की गाड़ी में सवार छह सात लोगों ने पिकअप को ओवरटेक कर रास्ते में रुकवाया। अभियुक्तों ने चम्पालाल के साथ धक्का-मुक्की की और गाड़ी में रखे 3.60 लाख रुपए, मोबाइल लेकर फरार हो गए। वारदात का खुलासा करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम सदस्यों की ओर से आदतन अपराधियों से पूछताछ करने पर पता चला कि बेरासर निवासी मुकेश उर्फ मुकनाराम, महेंद्र, मनफूल और कमल जाट ने वारदात को अंजाम दिया है। शनिवार को एएसआई नाहर सिंह के नेतृत्व में टीम के सदस्य बेरासर पहुंचे और तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। कमल जाट की उम्र 17 साल छह महीने होने पर विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक होने के कारण डिटेन किया गया है। वारदात में काम ली गई गाड़ी बोलेरो कैंपर को भी जब्त कर लिया गया है। टीम में कानिस्टेबल प्रवीण, सुभाष यादव, सुनिल, सुभाष, जगदीश सतलाल शामिल थे।

व्यास कॉलोनी पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी।