- Hindi News
- यूपी से बीकानेर आकर की डकैती, 10 लोग धरे गए
यूपी से बीकानेर आकर की डकैती, 10 लोग धरे गए
तीन ट्रक लेकर उत्तर प्रदेश से बीकानेर के लूणकरणसर में आए लोगों ने टायर के शो-रूम में डकैती की। पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिए हैं।
एएसपी ग्रामीण राजेश कुमार यादव ने बताया कि तीन ट्रकों में सवार लोग शुक्रवार की रात को करीब दो बजे के बाद लूणकरणसर के मोटर मार्केट में रामदेव टायर शो-रूम में पहुंचे। इन लोगों ने वहां चारपाई पर सो रहे मूलाराम खिलेरी को बांध दिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। वे लोग शो-रूम के पीछे गए और वहां लगे शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और वहां रखे ट्रक के टायर बाहर निकालकर अपने साथ लाए ट्रकों में भरने लगे। इस दौरान छत पर सो रहा कर्मचारी भंवरलाल जाट जाग गया और उसने शो-रूम के मालिक देवीलाल धतरवाल को फोन कर दिया। देवीलाल की सूचना पर रात्रिकालीन गश्त कर रहे एएसआई बेगराज मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देकर डकैती करने वाले ट्रक लेकर वहां से श्रीगंगानगर की ओर भाग गए। एक ट्रक मिट्टी में धंस गया, जबकि दो ट्रकों को पुलिस ने पीछा कर लूणकरणसर थाने से करीब एक किमी आगे गुरुद्वारे के पास रोक लिया। उसमें सवार लोग फरार होकर आसपास के खेतों में छिप गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से 10 आरोपियों को दबोच लिया। अभियुक्तों से तीन ट्रक और शो-रूम से चुराए ट्रक के 10 टायर भी बरामद कर लिए हैं। देवीलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। इन अभियुक्तों को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। लूणकरणसर पुलिस थाने के एसएचओ सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि अभियुक्तों की खोजबीन और गिरफ्तारी में टाइगर्स फोर्स के अध्यक्ष महिपालसिंह शेखावत, राजेन्द्रसिंह, भरतसिंह, कन्हैयालाल, रामअवतार सारस्वत अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया।
लूणकरणसर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
ये हुए गिरफ्तार
पुलिसने शोरूम पर डकैती करने वाले अत्तर प्रदेश के बरेली जिला निवासी जलीश अहमद, मोहम्मद अजीम, दीपेंद्र उर्फ भीपेन्द्र सिंह, खलीफ अहमद, मोहम्मद जावेद, शिबू खां, इस्तेखार अहमद उर्फ गुड्डू, नसीम, तंजीर लखीमपुर जिले का अयूब।
अन्तरराज्यीयगिरोह
पुलिसके हाथ लगे टायर चोरी करने वाले अभियुक्तों का अन्तरराज्यीय गिरोह है। जोधपुर, अजमेर, सूरतगढ़, बीकानेर 29 अगस्त को लखनऊ सहित अनेक स्थानों पर टायर चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। अभियुक्तों से पूछताछ में टायर चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा होग