पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. पीबीएमहॉस्पिटल में मोबाइल चोरी करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस के मुताबिक गजनेर निवासी विक्रम सिंह शुक्रवार की रात पीबीएम हॉस्पिटल के बाहर नींद में सो रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। शनिवार को दोपहर 2.30 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की तो पता चला पंजाबगिरान मोहल्ला निवासी मोहम्मद ताहिर, कुचीलपुरा निवासी बरकत और नगासर निवासी प्रकाश मेघवाल ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस के गिरफ्त में मोबाइल चोर।