लैंस प्रत्यारोपण शिविर 15 को
बीकानेर. भैरूदान सिपाणी नेत्र चिकित्सालय, उदयरामसर में 15 सितंबर को निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में डा निशांत पुरोहित अपनी टीम सहित सेवाएं देंगे। प्रभारी रिद्धकरण सिपाणी ने बताया कि सभी भर्ती रोगियों को लैंस, दवाइयां, चश्मे अस्पताल प्रबंधन द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।