बीकानेर | भव्य रामलीला आयोजक मंडल, सेंट जान उच्च माध्यमिक विद्यालय, न्यू राम मंदिर द्वारा 25 सितंबर से तीन अक्टूबर तक जवाहर पार्क में रामलीला का मंचन किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष विजय सिंह शेखावत ने बताया कि निर्देशन देवराज सिंह कश्यप करेंगे। बड़ी संख्या में समाजसेवी सहयोग के लिए आगे आए हैं।