पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुद्र वीणा की झंकार...

रुद्र वीणा की झंकार...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | स्पिक मैके बीकानेर अध्याय एवं मानव प्रबोधन प्रन्यास शिवमठ शिवबाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में विरासत शृंखला-2014 के तहत अंतरराष्ट्रीय रुद्र वीणा वादक बहाऊदीन डागर ने रुद्र वीणा वादन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में बहाऊदीन डागर ने रुद्र वीणा के निर्माण एवं विकास के इतिहास के बारे में जानकारी दी। संजय वागले ने पखावज पर गत के बोल छात्र-छात्राओं को बजाकर सुनाए। वीणा और पखावज के संगीत ने समां बांध दिया। संवित् सोमगिरिजी महाराज ने कहा कि नाद्र ब्रह्म से एकाकार होने पर हम पूर्णता का अनुभव करते है। संचालन मैके सचिव दामोदर तंवर ने किया।