खुला नाला बंद हो
खुला नाला बंद हो
बीकानेर | बीकाणामोहल्ला विकास समिति ने जिला प्रशासन से बी.के. स्कूल के पास खुले पड़े नाले को बंद करवाने की मांग की है। समिति के पुरुषोत्तम रंगा ने बताया कि नाला खुला होने के कारण राहगीर जानवर कई बार गिर चुके हैं। वही नाले की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी भी सड़क पर पसर जाता है। ज्ञापन में बताया कि इस संबंध में कई बार नगर निगम प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।