- Hindi News
- जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडितों के लिए आर्थिक सहायता दी
जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडितों के लिए आर्थिक सहायता दी
बीकानेर | महाराजागंगासिंह ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रिंसेज राज्यश्री ने जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सहायता कोष के माध्यम से एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है। प्रिंसेज राज्यश्री ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा स्वीकृत इस एक लाख रुपए की सहायता राशि का जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीडितों के लिए राहत और बचाव कार्यों के लिए सदुपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक विपदा से निबटने के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आकर राहत और बचाव कार्यों के लिए ज्यादा से ज्यादा सहयोग प्रदान करें।
जम्मू-कश्मीर में आए बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों के लिए कोटगेट पर राशि एकत्रित करती लड़कियां।