वार्ड 58 का स्वरूप यथावत रखा जाए
बीकानेर | पूर्वपार्षद दीपक अरोड़ा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर वार्ड 58 का स्वरूप यथावत रखने की मांग की है। अरोड़ा ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि राजनीतक दबाव के कारण कुछ मतदाताओं का वार्ड बदलने का षड्यंत्र हो रहा है। वार्ड 58 का को स्वरूप नगर निगम चुनाव 2009 में था उसमें छेड़छाड़ की जाकर बदलाव किए जाने षड्यंत्र रचा जा रहा है। इसलिए इस वार्ड का स्वरूप यथावत रखा जाए। वही दूसरी ओर वार्ड 11 में बूथ यथावत रखने की मांग जिला निर्वाचन अधिकारी से की गई है। इस संबंध में पूर्व न्यास अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद, पार्षद रजिया बानो सहित वार्ड के गणमान्य लोगों का प्रतिनिधि मंडल एडीएम सिटी जिला निर्वाचन अधिकारी से मिला और वर्ष 2009 के अनुरूप ही बूथ भाग संख्या रखने की मांग की।