पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी यूथ क्लब ने एक रन से जीता फाइनल

मंडी यूथ क्लब ने एक रन से जीता फाइनल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | ऊनमंडी परिसर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार को खेला गया। आयोजन सचिव दिनेश गोरछिया ने बताया कि फाइनल मुकाबला मंडी यूथ क्लब ओर किसान क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। मंडी यूथ क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 137 रन बनाए। जवाब में उत्तरी किसान क्रिकेट क्लब 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना पाई। मंडी यूथ क्लब ने एक रन से फाइनल मैच जीत लिया। गुलाब सुराणा को मैन ऑफ मैच चुना गया। विजेता खिलाडिय़ों को अर्जुनराम मेघवाल,सहीराम दुसाद, शंकरलाल जाखड़, राजेश जिंदल आदि ने पुरस्कृत किया।