पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल में पिस्टल पहुंचाने वाले की पहचान

जेल में पिस्टल पहुंचाने वाले की पहचान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेलमें आनंदपालसिंह की हत्या के लिए पिस्टल पहुंचाने के आरोप में बापर्दा गिरफ्तार अभियुक्त की शिनाख्त परेड में पहचान हो गई है।

मंगलवार को एसओजी ने बीकानेर जेल में मजिस्ट्रेट के समक्ष बापर्दा गिरफ्तार अभियुक्त हनुमान जाखड़ की शिनाख्त परेड करवाई। इस दौरान जेलर महावीर मीणा ने जेल में पिस्टल पहुंचाने वाले जाखड़ को पहचान लिया। वारदात वाले दिन 24 जुलाई को हनुमान जाखड़ ने जेल में कैदी जयप्रकाश जांदू से मुलाकात कर उसे आनंदपालसिंह की हत्या के लिए विदेशी पिस्टल उपलब्ध करवाई थी। उसके बाद जेल में गैंगवार हुई और आनंदपालसिंह के साथी बलबीर बानूड़ा सहित दूसरे गुट के जयप्रकाश रामपाल की हत्या हुई। मामले की जांच कर रही एसएचओ की टीम ने 13 सितंबर को बीकानेर से हनुमान जाखड़ को बापर्दा और जयपुर से देवीसिंह को जेल में पिस्टल पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों अभियुक्तों को 14 सितंबर को न्यायालय में पेश कर आठ दिन का रिमांड लिया था। मंगलवार को बापर्दा गिरफ्तार अभियुक्त हनुमान की जेल में शिनाख्त परेड करवाई गई।

एसओजी को अन्य अभियुक्तों की तलाश

एसओजीकी टीम ने जेल में आनंदपालसिंह की हत्या की साजिश रचने, सुपारी देने और काम को अंजाम देने के लिए जेल में पिस्टल पहुंचाने में शामिल अभियुक्तों को नामजद कर लिया है। एसओजी ओमप्रकाश, भंवर, मनोज, धीरज, जगदीश अन्य अभियुक्तों को तलाश रही है। इनके ठिकानों पर दबिश दी गई है।