व्याख्यानमाला 14 को
व्याख्यानमाला 14 को
बीकानेर | राजस्थानसाहित्य अकादमी, उदयपुर और हिन्दी विश्वभारती अनुसंधान परिषद के तत्वावधान में 14 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह सभागार में मीरा पर व्याख्यानमाला आयोजित की जाएगी। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता मीरा साहित्य के विद्वान सत्यनारायण समदानी तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डा. मदन केवलिया होंगे। अध्यक्षता संवित् सोमगिरिजी करेंगे। हिन्दी विश्व भारती के सचिव डा. गिरिजा शंकर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में ‘‘मीरा का जीवनवृत’’ तथा ‘‘मीरा पदावली: प्रामाणिकता का प्रश्न’’ विषय पर व्याख्यान होंगे।