क्रीड़ा शुल्क जमा करवाने के निर्देश
बीकानेर | प्रारंभिकजिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी नीति शिक्षण संस्था प्रधानों को निर्देश दिए है कि प्रतियोगिता सत्र 2014-15 के लिए निर्धारित क्रीड़ा शुल्क अपने विद्यालय की छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर संबंधित नोडल संस्था प्रधान को जमा करवाए। शुल्क नहीं जमा करवाने पर संबंधित संस्था प्रधान के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सामान्य वर्ग से 5 रुपए प्रति छात्र-छात्रा अन्य वर्ग से दो रुपए प्रति छात्र-छात्रा के हिसाब से जमा होगी। संबंधित नोडल संस्था प्रधान अपने अधीनस्थ नीति विद्यालय से यह शुल्क वसूल कर लेंवे।