पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठगी गई जनता पंचायत चुनाव में देगी जवाब

ठगी गई जनता पंचायत चुनाव में देगी जवाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानप्रदेश कांग्रेस के महासचिव विजयसिंह इंद्रपुरा का कहना है, चिकनी-चुपड़ी और लच्छेदार बातों में आकर जनता ने भाजपा को वोट दिया। भाषणों का मुलम्मा उतरने लगा है तो उसे महसूस हो रहा है कि वह ठगी गई।

निजी दौरे पर बीकानेर आए इंद्रपुरा ने ‘भास्कर’ से बातचीत में कहा, ठगे जाने के अहसास के बाद अब लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। इसका असर पंचायत चुनाव में देखने को मिलेगा। निकाय चुनाव में प्रभाव नहीं दिखने की वजह? पूछने पर बोले- इस चुनाव में आमतौर पर जनमत सरकार की तरफ रहता है। उसके बावजूद भाजपा का वोट घटा है और कांग्रेस का बढ़ा है। सरकार के एक साल पर इंद्रपुरा ने कहा, इन्होंने कोई काम नहीं किया। कांग्रेस की योजनाओं को सुचारु रूप से चला भी नहीं पाए। पहले उन्हें बंद करने की कोशिश की। अब नाम बदलकर चलाने की कोशिशें सामने रही हैं। सरकार काम नहीं कर रही तो कांग्रेस विरोध क्यों नहीं कर रही? सवाल पर कहा- कांग्रेस के विरोध और दबाव से ही पेंशन, रिफाइनरी, मेट्रो जैसी बड़ी योजनाएं और प्रोजेक्ट चालू रह सके हैं। प्रदेश टीम में असंतुलन के आरोपों पर कहा- टीम में कहीं असंतुलन नहीं है। जाति, धर्म, उम्र, क्षेत्र का ध्यान रखने के साथ ही पार्टी के लिए काम करने वाले ऊर्जावान लोगों को शामिल किया है। वरिष्ठों को तवज्जो दी गई है और युवाओं को भी जिम्मेवारी सौंपी है।