अब बढ़ी ठंड, दिन-रात का पारा गिरा
बीकानेर | सर्दीबढ़ने लगी है। दो दिनों में तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। बुधवार को दिन का तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अब तक 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा था। बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि 24 घंटे पूर्व नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन में हवा की गति तीन किलोमीटर प्रति घंटा रही। सुबह हवा में ठंडक महसूस की गई। इस कारण दिन के तापमान में गिरावट हुई। अब माना रहा है कि एक सप्ताह में सर्दी अपने असली रूप में सामने आएगी। तापमान कम होने से सुबह-शाम भी गर्म कपड़े लोग पहनने लगे हैं। कुछ लोग दिन में हॉफ स्वेटर का उपयोग करने लगे हैं। रात को तो फुल गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है।