दो ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
बीकानेर | उत्तर-पश्चिमरेलवे ने यात्री भार को देखते हुए बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला और श्रीगंगानगर नांदेड एक्सप्रेस में 12 दिसंबर को एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला (12458) में 12 दिसंबर को एक सैकंड मय थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा। कोच बढ़ने से सैकंड एसी की 24 थर्ड एसी की 32 सीटें बढ़ जाएगी। इसी तरह श्रीगंगानगर-नांदेड में एक द्वितीय श्रेणी शयन यान बढ़ाया जाएगा।