- Hindi News
- कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में धरना आज
कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में धरना आज
कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में धरना आज
बीकानेर | खादीग्रामोद्योग फैडरेशन द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के डिविजनल कार्यालय बीकानेर के जोधपुर स्थानांतरण को स्थगित करने की मांग को लेकर 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। संस्था ने कार्यालय को यथावत रखने की मांग केंद्रीय उद्योग मंत्री को ज्ञापन भेज कर की है। फैडरेशन पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि इस कार्यालय के स्थानांतरण होने पर बीकानेर की 40 संस्थाएं प्रभावित होंगी। धरना दिए जाने के बावजूद मांग नहीं मानी गई तो यहां से सामान ले जाने वाले ट्रकों को रोका जाएगा।