पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कनिका सोलंकी को युवा वैज्ञानिक पोस्टर पुरस्कार

कनिका सोलंकी को युवा वैज्ञानिक पोस्टर पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | उदयपुरमें आठ-नौ दिसंबर को आयोजित चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय साइंस कान्फ्रेंस में बीकानेर की शोध छात्रा कनिका सोलंकी को युवा वैज्ञानिक पोस्टर पुरस्कार से नवाजा गया है। कान्फ्रेंस में डूंगर कालेज के विभिन्न विभागों से 25 शोधार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। प्राणी शास्त्र विभाग अध्यक्ष डा मीरा श्रीवास्तव ने उद्घाटन समापन सत्र में संयोजक की भूमिका निभाई। ग्रीन कैमिस्ट्री रिसर्च सेंटर की कनिका को इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट के उपयोग द्वारा सिल्वर प्राप्त करने की विकसित विधि का प्रदर्शन करने पर अतिथि वैज्ञानिकों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य विजय सिंह और डा नरेंद्र भोजक ने बताया कि कनिका के इस कार्य को अंतरराष्ट्रीय शोध जर्नल में भी प्रकाशन के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि पर कालेज स्टाफ ने प्रसन्नता जताई है।

इन्होंने किया पत्रवाचन

कान्फ्रेंसमें पत्रवाचन करने वालों में डूंगर कालेज से डा मीरा श्रीवास्तव, डा कैलाश स्वामी, डा लीला शरण, एस एन जाटोलिया, राजाराम, एस के वर्मा, के के वर्मा, उमा राठौड़, खुशबू शर्मा, ममता सोनी, कनिका सोलंकी, डा आनंद खत्री, हेमंक कुमार, भूपेंद्र जनागल, विनोद प्रभाकर, सुमन सहारण, एस टाक, आर चंद्रा, शैलेश स्वामी शामिल हुए।