टेल तक पहुंचे सिंचाई का पानी
बीकानेर | भारतीयकिसान संघ ने इंदिरा गांधी नहर बोर्ड के चेयरमैन को ज्ञापन देकर नहर के तीनों चरणों के अंतिम छोर के किसानों को सिंचाई का पानी दिलवाने की मांग की है। संघ के महावीर पुरोहित रामरख कूकणा ने ज्ञापन में कमांड भूमि वापस कर किसान परिवारों को आबाद करने की मांग भी की है। उन्होंने बताया कि नहरों में सिल्ट के कारण टेल के किसानों को पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता। वहीं दूसरी ओर इंदिरा गांधी नहर परियोजना श्रमिक एकता केंद्र सीटू ने इंदिरा गांधी नहर बोर्ड के चेयरमैन को ज्ञापन देकर नहर के गेज रीडरों की वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। महामंत्री राम समझ सिंह ने बताया कि कम वेतनमान वाले बेलदार भी गेज रीडरों से अधिक वेतन ले रहे हैं।
ऐसी विसंगितयों को जल्दी दूर कर संबंधित कार्मिकों को राहत दिलाई जाए।