पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्ट्रेचर के बदले पासपोर्ट से लेकर आधार कार्ड तक गिरवी

स्ट्रेचर के बदले पासपोर्ट से लेकर आधार कार्ड तक गिरवी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | गंभीरहालत में पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचने वाले मरीजों को अटेंडेंट तो मिलना दूर की बात है स्ट्रेचर भी बगैर किसी जमानत नहीं मिलता। इसके बदले में मरीज के परिजनों को पहचान-पत्र जमा करवाना पड़ता है। स्ट्रेचर की जमानत के लिए जमा होने वाले इन पहचान पत्रों में कई लोगों को पासपोर्ट से लेकर पैन कार्ड तक देना पड़ता है। स्ट्रेचर वापस जमा करवाने पर ये दस्तावेज सौंपे जाते हैं। हैरानी इस बात की है कि कई मरीजों की मौत हो जाने, रैफर करने, स्थिति गंभीर होने के कारण लोग अपने दस्तावेज लेने वापस नहीं पाते।

ऐसे 55 लोगों के दस्तावेज पीबीएम हॉस्पिटल में सेवा देने वाली संस्था के पास पड़े हैं। इन दस्तावेजों में निशक्तता प्रमाण-पत्र से लेकर घड़ी तक शामिल है। अब यह संस्था चाहती है कि पीबीएम हॉस्पिटल प्रशासन ये दस्तावेज अपने हैंडओवर कर ले और संबंधित लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था करे। इसी लिहाज से बुधवार को दस्तावेज सहित इसकी सूची लेकर संस्था के प्रतिनिधि हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट डा.के.के.वर्मा से मिले। हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट ने बातचीत के बाद ये दस्तावेज कार्यालय में जमा करवाने और संबंधितों के आने पर लौटाने की सहमति तो दे दी है लेकिन स्ट्रेचर की जमानत में दस्तावेज गिरवी रखने की प्रक्रिया पर कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है। कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस व्यवस्था पर सवाल भी उठाए हैं।

बुरे हैं इंतजाम

हॉस्पिटलमें सालों से सेवा दे रहे सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्षद आदर्श शर्मा का कहना है, आपातकालीन स्ट्रेचर, व्हीलचेयर, अटेंडेंट आदि से जुड़े इंतजाम काफी खराब है। अव्वल तो स्ट्रेचर मिलता ही नहीं। उसके बाद, जमानत के तौर पर पहचान पत्र रखना भी उचित नहीं कहा जा सकता।

व्यवस्थाबनाने के लिए किया

मारवाड़जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास का कहना है, बिगड़ चुकी व्यवस्था को संभालने के लिए यह इंतजाम किया था। यह अनिवार्य नहीं था सिर्फ इसलिए डॉक्यूमेंट रख रहे थे ताकि स्ट्रेचर, व्हीलचेयर सभी काे उपलब्ध होते रहें।

अब क्यों सौंप रहे

दानदाताके साथ करार की समयावधि 31 दिसंबर को समाप्त हो रही है। ऐसे में व्यवस्था फिर से पीबीएम हॉस्पिटल प्रशासन या नए दानदाता के जिम्मे हो सकती है। इसी लिहाज से दस्तावेज सौंपने की चिंता सताई।

इसलिए रखे दस्तावेज

पीबीएमआपातकालीन इकाई में स्ट्रेचर, चद्दर से लेकर अन्य जरूर