- Hindi News
- ‘ग्लोबल पीस कांफ्रेंस में बीकानेर की भागीदारी’
‘ग्लोबल पीस कांफ्रेंस में बीकानेर की भागीदारी’
बीकानेर | दिल्लीस्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘ग्लोबल पीस फाउंडेशन’ इंटरफेथ फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल पीस लीडरशिप कांफ्रेंस में बीकानेर के एमजीएसयू की डॉ. मेघना शर्मा ने ‘विश्व शांति में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ. मेघना ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिनियम 1325 में हालांकि विश्व के राष्ट्रों द्वारा युद्ध की विभीषिका के बुरे प्रभाव से महिलाओं को बचाने की पैरवी की लेकिन आज भी वस्तुस्थिति यह है कि शांति समझौतों में महिलाओं की भूमिका नगण्य है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय वार्ताओं में महिलाओं को यदि स्थान सशक्त भूमिका दी जाती है तो निश्चित रूप से युद्ध संस्कृति से शांति की और गमन की राहें अधिक आसान हो जाएगी। इससे पूर्व उद्घाटन सत्र में विभिन्न धर्मों पर चर्चा करते हुए सर्वधर्म की भावना को पोषित कर विश्व शांति की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। तीसरे सत्र में ‘प्राचीन भारतीय चिंतन में विश्व शांति की अवधारणा’ विषय पर डॉ. मेधना के अलावा अमेरिका, नेपाल आदि देशों के प्रतिनिधियों ने अपनी बात कही।
कांफ्रेंस को संबोधित करते डॉ मेघना शर्मा।