समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान
समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान
बीकानेर | बाहेतीपंचायत ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में सात अक्टूबर को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम संयोजक मनोज बिहानी ने बताया कि समारोह में माहेश्वरी समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। योग्य छात्र-छात्राएं एक अक्टूबर तक अपने आवेदन जमा करवा सकेंगे। बैठक में सचिव भगवान दास बाहेती, नारायण बिहानी, मगन चांडक, किसन चांडक आदि शामिल हुए।