- Hindi News
- शतरंज विजेता टीम का डूंगर कॉलेज में स्वागत
शतरंज विजेता टीम का डूंगर कॉलेज में स्वागत
बीकानेर | महाराजागंगासिंह विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में डूंगर महाविद्यालय की टीम विजयी रही है। सोमवार को विजेता टीम का कॉलेज परिसर पहुंचने पर प्राचार्य डॉ.कृष्णा राठौड़ तोमर, उपाचार्य विजय सिंह ने स्वागत किया। टीम मैनेजर डॉ.राज नारायण व्यास कोच अरविंद शर्मा ने टीम सदस्यों की मौजूदगी में विजेता शील्ड प्राचार्य को भेंट की। इस उपलब्ध पर प्राचार्य ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शतरंज प्रतियोगिता में विजेता डूंगर कॉलेज की टीम कॉलेज स्टाॅफ।