एलआईसी में हिन्दी पखवाड़ा शुरू
बीकानेर | भारतीयजीवन बीमा निगम के जयपुर रोड स्थित कार्यालय में सोमवार को हिन्दी पखवाड़ा शुरू हुआ। मुख्य अतिथि डूंगर महाविद्यालय की हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी मूलचंदानी ने हिन्दी के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक हरीश चंद्रा ने निगम के कार्य राजभाषा में करने पर बल दिया। प्रबंधक विजयसिंह गडाई ने हिन्दी पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में बताया।