पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिन्दी को दें बढ़ावा, खुद का महत्व बढ़ेगा

हिन्दी को दें बढ़ावा, खुद का महत्व बढ़ेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयशुष्क बागवानी संस्थान की ओर से आयोजित हिंदी चेतना सप्ताह का समापन सोमवार को हुआ।

कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ इस मौके पर हिंदी भाषा की चेतना को अंगीकार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्वभर में हिंदी बोलने वाले लगभग 80 करोड़ लोग है। फिर हिंदी भाष हीन कैसे हो सकती है। हिंदी वास्तव में जनभाषा, मन भाषा और हम सब की भाषा है। संस्थान प्रभारी डॉ.ब्रजेश दत्त शर्मा ने संस्थान की कार्य प्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने सभी से कामकाज में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने की बात कही। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

हिंदी टिप्पण लेखन प्रतियोगिता में कुलदीप पांडे, हिंदी भाषा ज्ञान प्रतियोगिता में वैज्ञानिक वर्ग में डॉ.हरे कृष्ण, तकनीकी वर्ग में डॉ.उदयवीर सिंह प्रशासकीय वर्ग में कुलदीप पांडे, वैज्ञानिक शोध लेख में डॉ.श्रवण एम.हलधर प्रथम रहे। डॉ.बालूराम चौधरी और डॉ.पिनाकी आचार्य को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। संचालन राजभाषा अधिकारी प्रेमप्रकाश पारीक ने किया। वहीं हिंदी दिवस पर एमएस कॉलेज के युवा विकास केंद्र की ओर से हिंदी प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। सही जवाब देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर आठ सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें मेघा व्यास ने प्रथम और वेदागी भारद्वाज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

उदासर की राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा छठी से दसवीं कक्षा की छात्राओं के लिए कविता वाचन, श्रुति लेख और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें रेखा मेघवाल, भाग्यश्री, मुस्कान, शालिनी, ललिता पडि़हार, बुलबुल, रितिका, सिमरन और मंजू प्रथम रहे। जिन्हें पुरस्कृत किया गया। स्कूल की तनवीर मैडम और संस्था प्रधान सुशीला चौधरी ने हिंदी भाषा पर विचार रखे। संचालन छात्रा खुशबू ने किया। वहीं दूसरी ओर महाप्रबन्धक आर.के.माथुर ने कार्यालय के सभाकक्ष में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रजवलन किया। माथुर ने बताया कि हिन्दी बीएसएनएल में हिन्दी पखवाड़ा 15 सितम्बर से 29 सितम्बर तक मनाया जाएगा।

‘भारतीय संस्कृति की संवाहिका हैं हिंदी’

बीकानेर| भारतीय सभ्यता स