पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदर्श जीवन धारा एवं वृद्धजन सम्मान समारोह 19 से

आदर्श जीवन धारा एवं वृद्धजन सम्मान समारोह 19 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | वल्लभगार्डन विकास मंच की ओर से तीन दिवसीय व्याख्यान माला ‘आदर्श जीवन-धारा एवं वृद्धजन सम्मान समारोह’ 19 सितंबर से संस्कार प्ले स्कूल में होगा। मंच के अध्यक्ष विवेक मित्तल ने बताया कि संवित् सोमगिरिजी महाराज के सान्निध्य में आयोजित समारोह के लिए सोमवार को विजय सिंह चौहान, रामचंद्र हरिसिंह के नेतृत्व में तीन टीमों ने सुदर्शना नगर, गांधी कॉलोनी, पटेल नगर, पवनपुरी आदि क्षेत्रों में पैम्पलेट वितरित किए।

जानसे मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो

बीकानेर | जनकिसान पंचायत के बैनर तले शोभासर के कई ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आगे प्रदर्शन कर दाऊ लाल को जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। किसान नेता जयनारायण व्यास भंवर सिंह राजपूत के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीशन एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि मूक पशु को क्रूरता से मारा गया उसकी शिकायत मुकदमा करवाने वाले को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। प्रदर्शन में केशु सिंह, बद्री महाराज, युनूस जोइया, सरदार लखासिंह, तोल सिंह, जुगल सिंह, राजूसिंह, मोहन राम, नत्थूसिंह आदि शामिल थे।

बाढ़पीडितों के लिए एकत्रित होगी धनराशि

बीकानेर | मित्रतासंस्था की ओर से जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए ‘हमारा प्रयास आपका सहयोग’ अभियान शुरू किया है। संस्था अध्यक्ष धर्मपाल जोशी ने बताया कि अभियान के दौरान जनसहयोग से सहायता राशि एकत्रित की जाएगी। इस धनराशि को प्रधानमंत्री राहत कोष मे जमा करवाया जाएगा। जोशी ने बताया कि संस्था का स्टाफ अपना एक दिन का वेतन भी इस राहत कोष में जमा करवाएगा।