- Hindi News
- आरपीएससी चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग
आरपीएससी चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग
बीकानेर | एबीवीपीके महानगर मंत्री सुनील मेघवाल के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में आरपीएससी चेयरमैन हबीब खां गौराण को बर्खास्त करने की मांग की। मेघवाल ने कहा कि आरपीएससी चेयरमैन को बर्खास्त नहीं किया गया तो एबीवीपी आंदोलन करेगी। प्रतिनिधि मंडल में जिला सहसंयोजक भवानी पाइवाल, मुकेश जाखड़, पवन हटीला, वेद प्रकाश आदि शामिल हुए।
हबीब खां गौराण के खिलाफ प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।