रैन बसेरे का लोकार्पण
बीकानेर | धरणीधरमें नवनिर्मित आश्रय स्थल (रैन बसेरा) का लोकार्पण सोमवार को महापौर भवानी शंकर शर्मा ने किया। महापौर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष- 2012-13 के तहत इस आश्रय स्थलों का निर्माण किया गया है इनमें प्रत्येक पर 20 लाख रुपए की लागत आई है। इन आश्रय स्थलों के निर्माण उद्देश्य गरीब, असहाय आश्रय विहीन लोगों, वृद्ध शारीरिक रूप से निशक्तजन मानसिक रूप से बीमार लोगों के लिए होगा। लोकार्पण कार्यक्रम में उप महापौर शकीला, पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास, यशपाल गहलोत, हीरालाल हर्ष राजेश आचार्य, हजारी देवड़ा, एडवोकेट गोपाल पुरोहित, पार्षद शकूरा आदि उपस्थित थी।
धरणीधर में रैन बसेरे का लोकार्पण करते महापौर अन्य।