पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायत पर माशि ऑफिस का यूडीसी एपीओ

शिकायत पर माशि ऑफिस का यूडीसी एपीओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | जिलाशिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय में कार्यरत एक यूडीसी को शिकायतों के आधार पर एसपीओ किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक औंकार सिंह ने प्रशासनिक कारणों से वरिष्ठ लिपिक भवानी शंकर आचार्य को एपीओ कर मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में किए जाने के आदेश जारी किए। निदेशक के निर्देशों की पालन में डीईओ माध्यमिक ने सोमवार को यूडीसी भवानी शंकर आचार्य को कार्यमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए। आदेश के मुताबिक आचार्य अपनी आगामी उपस्थिति माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में देंगे। डीईओ माध्यमिक नंदलाल शर्मा के जयपुर होने के कारण लेखाधिकारी गौरीशंकर रांकावत ने वरिष्ठ लिपिका भवानी शंकर आचार्य को कार्य मुक्त किया।