- Hindi News
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी जनप्रतिनिधि होंगे सम्मानित
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-जनप्रतिनिधि होंगे सम्मानित
बीकानेर | पंचायतीराज संस्थाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। पंचायती राज स्थापना दिवस पर दो अक्टूबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में चयनित अधिकारी और जनप्रतिनिधियों काे सम्मानित किया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने इस संबंध में समस्त जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को जिलेवार अलग-अलग श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक कार्मिक एवं जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव भिजवाने के लिए कहा गया है। यह प्रस्ताव 19 सितंबर तक मांगें गए है। जिसमें प्रत्येक जिले से एक सरपंच, ग्राम सेवक, प्रधान, विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के नाम मांगें गए है। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा चयनित दो जिला प्रमुख, दो मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं दो अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।