पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकानेर में ही रहेगा खादी कमीशन का डिविजनल कार्यालय

बीकानेर में ही रहेगा खादी कमीशन का डिविजनल कार्यालय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खादीकमीशन का डिविजनल कार्यालय बीकानेर में ही रहेगा। खादी संस्थाओं के विरोध के बाद खादी मुख्यालय को अपना फैसला बदलना पड़ा है। खादी मुख्यालय ने डिविजनल कार्यालय को बीकानेर में ही रखने के निर्देश खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक को दिए है। इससे पूर्व डिविजनल कार्यालय को जोधपुर स्थानांतरित करने के आदेश के विरोध में बीकानेर संभाग के खादी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को डिविजनल कार्यालय के आगे धरना दे दिया और विभागीय सामग्री को जोधपुर शिफ्ट करने का विरोध किया। खादी ग्रामोद्योग विकास फैडरेशन के पदाधिकारियों ने कार्यालय को बीकानेर में ही रखने के लिए सूक्ष्म लघु मध्यम विभाग के मंत्री और सांसद अर्जुनराम मेघवाल को अवगत करवाया। शुक्रवार को डिविजनल कार्यालय को बीकानेर में ही स्थायी रूप से रखने के निर्देश के बाद खादी ग्रामोद्योग विकास फैडरेशन के संयोजक श्रीकृष्ण व्यास ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।