पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकानेर जिले में 50 गौरव पथ मंजूर

बीकानेर जिले में 50 गौरव पथ मंजूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | बीकानेरजिले में इस साल 50 गौरव पथ बनाए जाएंगे। राज्य सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। इन गौरव पथ का निर्माण जनवरी अंत तक शुरू हो जाएगा। इस पर सरकार 27 करोड़ 48 लाख रुपए खर्च करेगी। सानिवि के एडीशनल चीफ पी.के. जैन ने बताया कि गौरव पथ की एप्रूव्ल शुक्रवार शाम को मिली। ये 50 गौरव पथ तीन पैकेज में बनाए जाएंगे। बीकानेर जिले से तीन पैकेज भेजे गए थे और तीनों को ही मंजूरी मिली है। जैन ने बताया कि संभाग में श्रीगंगानगर के तीन में से दो, हनुमानगढ़ के तीन में से एक, चूरू के चार पैकेज में से एक को मंजूरी मिली है।