पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकानेर से नई ट्रेनें चलाने और यात्री सुविधाओं पर मंथन

बीकानेर से नई ट्रेनें चलाने और यात्री सुविधाओं पर मंथन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | बीकानेरमंडल के रेल यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा और बीकानेर से नई ट्रेनें चलाने के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को हुई डीआरयूसीसी की बैठक में विचार-मंथन हुआ।

मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्यों ने मंडल रेल प्रबंधक के सामने अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक में 11 सूत्री मांगों पर मंथन किया गया। समिति सदस्यों ने बीकानेर से अमृतसर वाया लुधियाना, बीकानेर से उदयपुर वाया अजमेर, बीकानेर से हरिद्वार साप्ताहिक होली-डे स्पेशल फिर से चलाने का सुझाव रखा।

इसके अलावा बीकानेर से वलसाड साप्ताहिक होली-डे स्पेशल, बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला, बीकानेर से जयपुर के मध्य चलने वाली इंटरसिटी गाड़ी के समय में बदलाव, बीकानेर से श्रीगंगानगर के बीच स्लीपर कोच में सिटिंग व्यवस्था लागू करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

समिति सदस्य नरेश मित्तल एवं राजेश चूरा ने मंडल रेल प्रबंधक को इन बिन्दुओं पर अतिशीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया। बैठक में अनंतवीर जैन और सतीश गोयल ने भी विचार रखे।