पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपराधियों से साठगांठ रखने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्यवाही

अपराधियों से साठगांठ रखने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्यवाही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपराधियोंसे साठगांठ और मिलीभगत रखने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी और उनके तबादले किए जाएंगे। राज्य के सभी जिलों में ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर सूची बनाई जा रही है।

पुलिस मुख्यालय राज्य के सभी जिलों में भूमाफिया, शराब माफिया और अन्य किसी गिरोह के अपराधियों से साठगांठ, लेनदेन और मिलीभगत रखने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की की कुंडली तैयार करवा रहा है। इनके अलावा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त या जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है, ऐसे पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के नाम और उनकी कारगुजारियां सूचीबद्घ की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी और इनमें से लंबे समय से एक ही जिले या रेंज में जमे हैं, उनके तबादले किए जाएंगे।

एडीजी (सतर्कता) डाॅ. सुधाकर जौहरी ने सभी जिलों के एसपी से तीन दिन में पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर सूची भेजने के लिए कहा है। गौरतलब है कि गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने 12 नवंबर को पुलिस के अाला अधिकारियों की मीटिंग ली थी और अपराधियों से साठगांठ और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए कहा था।

^रेंज के चारों जिलों में अपराधियों से साठगांठ, मिलीभगत या उनके साथ गतिविधियों में लिप्त रहे पुलिसकर्मियों को सूचीबद्घ किया जा रहा है। तीन दिन में सूची पीएचक्यू को भेज दी जाएगी।\\\'\\\' संतोषचालके, कार्यवाहकआईजी बीकानेर रेंज