पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाॅ.बंब मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बने

डाॅ.बंब मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर। मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ.आर.ए.बंब को सरकार ने प्राचार्य के पद पर स्थायी नियुक्ति दी है। इसके साथ ही इस कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डाॅ.अमीलाल भट्ट को जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है। शुक्रवार को प्राचार्य पद के साक्षात्कार नतीजे घोषित होते ही एसपी मेडिकल कॉलेज के स्टाफ, स्टूडेंट, डाक्टर्स आदि ने कॉलेज पहुंच डाॅ.बंब डाॅ.भाट को बधाई दी। डाॅ.बंब ने शुक्रवार को ही स्थायी प्राचार्य के तौर पर पदग्रहण किया।
पदग्रहण के बाद ‘भास्कर’ से बातचीत में कहा, हॉस्पिटल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और कॉलेज में उचित शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करने के साथ ही सफाई, सुरक्षा, फ्री दवाई, जांच, जननी सुरक्षा आदि आमजन के हित के कार्यक्रमों को वरीयता के साथ क्रियान्वित करूंगा।
इस मौके पर सुपरिटेंडेंट डाॅ. के.के. वर्मा, पूर्व अधीक्षक डाॅ.वी.बी. सिंह, डाॅ.रंजन माथुर, डाॅ.बी.एल. खजोटिया, डाॅ.जितेन्द्र आचार्य, डाॅ.राजीव पुरोहित आदि मौजूद रहे। नर्सेज नेता अब्दुल वहीद, संतोष तंवर आदि ने भी डाॅ.बंब को बधाई दी। दूसरी ओर डाॅ. अमीलाल भट्ट शनिवार को जोधपुर के मेडिकल कॉलेज प्राचार्य का पदभार ग्रहण करेंगे। डाॅ.भट्‌ट का कहना है,सरकार ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने के भरसक प्रयास करूंगा।


23 साल से बीकानेर में सेवा दे रहे हैं डा.बंब : चर्मरोग विभागाध्यक्ष से प्राचार्य बने डा.आर.ए.बंब पिछले 23 साल से सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में सेवा दे रहे हैं। वर्ष 1991 में वे अजमेर से एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर स्थानांतरित होकर बीकानेर आए। 58 वर्षीय डा.बंब ने जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज से 1979 में एमबीबीएस, 1984 में एमडी की पढाई पूरी की। इसके बाद 1985 में अजमेर के जेएलएन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नियुक्त हुए।
- डॉ.भट्‌ट जोधपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ।
(प्राचार्य बनने पर डॉ. बंब का स्वागत करते डॉ. के.के. वर्मा, डॉ. वी.बी.सिंह अन्य। )